सपा सरकार में आते ही ईवीएम को हटायेगी- अखिलेश यादव
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में आते ही ईवीएम को हटायेगी- अखिलेश यादव

Mar 4, 2021
Spread the love

 

-उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

-अमेरिका में बैलेट पेपर से चुनाव हो सकता है तो भारत में क्यों नहीं

-बैलेट से चुनाव होगा तो लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा

 

झांसी। ईवीएम पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। सपा मुखिया ने कहा कि ईवीएम पर किसी को भी भरोसा नहीं हैं। सपा की सरकार जब सत्ता में आयेगी तो सबसे पहले ईवीएम को हटाया जायेगा। सपा सुप्रीमो के इस ताजे बयान के बाद एक बार फिर से ईवीएम चर्चा में आने जा रही है। विपक्ष का मानना है कि जब तक ईवीएम से चुनाव होता रहेगा, भाजपा को हराना मुश्किल होगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव यहां झांसी में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन के बाद मीडिया से मुखातिब थे। अखिलेश यादव ने  अमेरिका में हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां बैलेट पेपर चुनाव से हुआ था। चुनाव के बाद मतगणना कई दिन तक चली थी। यदि भारत में भी बैलेट पेपर से वोटिंग होगी तो हम लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब होंगे। समाजवादी पार्टी से जुड़े सभी लोग अपना वोट डालेंगे तो बीजेपी चुनाव हार जाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह हाथरस की घटना हुई उसे देखते हुए उत्तर प्रदेश की जनता और मां-बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक बेटी का वीडियो वायरल हुआ है। उसके पिता की हत्या कर दी गई। अखिलेश यादव ने लायन सफारी से योगी आदित्यनाथ के शेर ले जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री को सफारी और चिड़ियाघर में फर्क नजर नहीं आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *