जहां होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, वहां मंत्री पदों की बरसात, नौ राज्यों में सूखा
BREAKING Firstbyte update राष्ट्रीय

जहां होने वाले हैं विधानसभा चुनाव, वहां मंत्री पदों की बरसात, नौ राज्यों में सूखा

Jul 8, 2021
Spread the love

 

यूपी में सर्वाधिक 16 मंत्री हैं

महाराष्ट्र में दूसरे नंबर पर नौ

नौ राज्यों में एक भी मंत्री नहीं बनाया गया

नई दिल्ली। पीएम  मोदी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, साथ ही उन राज्यों को तरजीह दी जहां  निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। उत्तर प्रदेश पर पीएम मोदी की सीधे नजर है यह इस बात से भी साबित हो रहा है कि यहां 16 मंत्री हैं। यूपी के बाद महाराष्ट्र ऐसा राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा नौ मंत्री हैं। इन सब के बीच देश के नौ राज्य ऐसे भी हैं जहां इस भीषण गर्मी में राहत के छींटे बिल्कुल नहीं पड़े हैं, यानी यहां से एक भी मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में नहीं बनाया गया है। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल आदि शामिल हैं।

आइये पहले बात करते हैं उन राज्यों की जहां एक भी मंत्री नहीं हैं।

  1. सिक्किम
  2. तमिलनाडु
  3. केरल
  4. ओडिशा
  5. आंध्र प्रदेश
  6. मेघायल
  7. मिजोरम
  8. नागालैंड
  9. पश्चिम बंगाल

अब किन राज्यों में कब चुनाव होने हैं यह भी देख लीजिये

  1. पश्चिम बंगाल- साल 2026
  2. तमिलनाडु- साल 2026
  3. केरल- साल 2026
  4. ओडिशा- साल 2024
  5. आंध्र प्रदेश- साल 2024
  6. मेघायल- साल 2023
  7. मिजोरम- साल 2023
  8. नागालैंड- साल 2023
  9. सिक्किम- साल 2024

किस राज्य से कितने-कितने मंत्री बनाए गए-

  • उतरप्रदेश से सबसे ज्यादा 16 मंत्री.
  • महाराष्ट्र से 9
  • बिहार से 6
  • गुजरात से 6
  • मघ्यप्रदेश से 6
  • कर्नाटक से 3
  • राजस्थान से 3
  • झारखंड से 3
  • तेलगांना से 2
  • असम से 2
  • हरियाणा से 2
  • ओडिशा से 2
  • गोवा से 1
  • त्रिपुरा से 1
  • मणिपुर से 1
  • पंजाब से 1
  • उत्तराखण्ड से 1
  • अरुणाचल प्रदेश से 1
  • हिमाचल प्रदेश से 1
  • दिल्ली से 1
  • जम्मू और कश्मीर से 1
  • और छत्तीसगढ़ से 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *