मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सबसे अमीर तो प्रतिमा भौमिक आर्थिक रूप से कमजोर मंत्री
BREAKING Exclusive Firstbyte update

मोदी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सबसे अमीर तो प्रतिमा भौमिक आर्थिक रूप से कमजोर मंत्री

Jul 9, 2021
Spread the love

पुरखों की संपत्ति है ज्योतिरादित्य के पास

95 करोड़ संपत्ति है  पीयूष गोयल के पास

नारायण राणे तीसरे अमीर मंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नयी कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सबसे अमीर सांसदों में शुमार है। वहीं ओडिशा से भाजपा महिला सांसद प्रतिमा भौमिक के पास 10 लाख से भी कम की संपत्ति है। विगत दिवस ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नयी नवेली कैबिनेट में 43 सांसदों को शपथ दिलाई गई है। मंत्रिमंडल में 36 नए चेहरों को शामिल किया गया। 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों को शामिल करने के बाद अब मंत्रिपरिषद के कुल सदस्यों की संख्या 78 हो गई है। मोदी टीम में चार मंत्रियों के पास 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है जबकि आठ मंत्री ऐसे भी हैं जिनके पास एक करोड़ रुपये की भी संपत्ति नहीं है।

नई कैबिनेट में सबसे अमीर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय दिया गया है। उनके पास कुल 379 करोड़ की संपत्ति है। यह संपत्ति पुरखों से मिली है। सिंधिया कांग्रेस छोड़कर कुछ समय पूर्व भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसा करने से मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गयी थी, और शिवराज सिंह फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गये। सिंधिया को इसके लिये एक प्रतीक्षा के बाद यह जिम्मेदारी मिली है। सबसे अमीर मंत्रियों में पीयूष गोयल भी हैं। उनके पास 95 करोड़ की संपत्ति है। दो से अधिक मंत्रालयों का प्रभार संभालने वाले कुछ मंत्रियों में शामिल रहे पीयूष गोयल को बुधवार के कैबिनेट फेरबदल में फिर से एक अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई. वाणिज्य और उद्योग, और खाद्य, उपभोक्ता मामले और नागरिक आपूर्ति मंत्री को अब कपड़ा मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं। मोदी टीम में तीसरे सबसे अमीर मंत्री नारायण राणे हैं। उनके पास  87.77 करोड़ की संपत्ति है। उन्हें माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज के मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *