कोई भी किसी के साथ तस्वीर खिंचवा लेता है, गलत काम करेगा तो गिरफ्तारी होगी ही-केशव
भाजपा सरकार की खासी किरकिरी कराने के बाद श्रीकांत त्यागी को अंतत गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी गाड़ी पर विधान सभा लखनऊ का स्टीकर और भाजपा का झंडा लगा हुआ मिला है। भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं संग बेहद करीबी दिखाते हुए उसके फोटो विपक्ष ने सार्वजनिक किये हैं बावजूद इसके भाजपा का सीधा का कहना है कि श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कुछ लेना देना नहीं हैं। आज इससे जुड़ा सवाल जब उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई भी किसी के साथ तस्वीर खिंचवा लेता है।आप भी मेरे साथ तस्वीर खिंचवा लीजिए। कोई गलत काम कर लीजिए, तो गलती मेरे नाम थोड़ी न थोप दी जाएगी।

दरअसल, वाराणसी में चल रहे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मीडिया ने सवाल किये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी कौन सी बड़ी बात है। कोई अपराध करेगा तो उसके खिलाफ मुकदमा होगा और उसकी गिरफ्तारी भी होगी। उत्तर प्रदेश में क्या कोई अपराधी बच सकता है।
बता दें कि पुलिस व एसटीएफ की टीम जिस भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को कई राज्यों में तलाश कर रही थी वह यूपी के मेरठ में पकड़ा गया। वह कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी कालोनी में अपने दोस्त के घर पर था। वह लगातार कानूनी राय लेने के लिये अपनी वकील व पत्नी से जगह बदल बदल कर मोबाइल पर बात कर रहा था। यही मोबाइल उसकी गिरफ्तारी का सबब बना। श्रीकांत त्यागी ने गिरफ्तारी से बचने के लिये कोर्ट में समर्पण की अर्जी भी लगायी थी लेकिन कोर्ट ने इस पर उसे 10 अगस्त की तिथि दे दी थी। यानी इससे पहले पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती थी। उसके साथ उसके तीन साथी भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर यूपी विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। यानी वे तमाम सबूत मिले हैं जिससे वह भाजपा नेता बना घूम रहा था।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/