L–ब्लॉक शास्त्री नगर के स्माइल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Firstbyte update उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

L–ब्लॉक शास्त्री नगर के स्माइल इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Nov 26, 2022
Spread the love

ईस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज L-ब्लॉक शास्त्री नगर मे जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ये कार्येक्रम आज Ease of Living Index-2022 के अन्तर्गत नगर निगम मेरठ और यथार्थ के सारथी सोशल वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। इसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने पूरे स्टाफ के साथ मिलकर अपना पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी ने सभी बालिकाओं और तमाम विद्यालय के स्टाफ को बहुत सी जानकारी दी। उन्होंने बताया जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान के तहत चल रही नगर निगम की मुहिम के बारे में बताया। इसी के साथ सभी छात्राओं को गीला और सूखा कचरा कहा और कैसे डालना है ये भी बताया। उसके बाद जल शक्ति मिशन के तहत जल संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी को शपथ भी दिलवाई।

वहीं प्रधानाचार्या ने यथार्थ के सारथी व नगर निगम के संयुक्त सराहनीय कार्य की प्रसंशा करते हुए संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी को बधाई व शुभकामनाएं दी। और साथ ही आज के शुभ अवसर पर दो बच्चियों के जन्म दिवस पर उन्हें पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील भी की।
नगर निगम की टीम से लोमस भार्गव द्वारा Ease of Living Index-2022 कार्यक्रम के तहत अभियान से कैसे जुड़ना है, और मेरठ को कैसे नंबर वन बनाना है ये सब बताया। वहीं सर्वे में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की गई ।

प्रधानाचार्या सहित सभी ने QR कॉड को स्कैन करके सर्वे में प्रतिभाग कर अपना योगदान दिया।संस्था अध्यक्ष जूही त्यागी द्वारा प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा को इलायची का पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। वहीं महानगर अध्यक्ष संगीता शर्मा व उपाध्यक्ष रोहित शर्मा के द्वारा नगर निगम स्वच्छता मिशन टीम से लोमस भार्गव को तुलसी का पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *