प्रत्येक बच्चे के जन्मदिन पर लगायेंगे एक पौधा, दिलाई शपथ
मेरठ

प्रत्येक बच्चे के जन्मदिन पर लगायेंगे एक पौधा, दिलाई शपथ

Apr 13, 2023
Spread the love
  • संत रविदास गुरुकुलम का प्रथम स्थापना दिवस
  • प्रधानाचार्य ने बच्चों संग रोपे पौधे
  • प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने दिलाई शपथ
  • जन्मदिन पर लगाये गये पौधों की देखभाल करेंगे बच्चे 

जन सेवा न्यास द्वारा संचालित संत रविदास गुरुकुलम का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा जरूर लगाने की शपथ प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने दिलाई।

सराय काजी स्थित संत रविदास गुरुकुलम की  प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने बच्चों को शपथ दिलाई कि गुरुकुलम में पढ़ाई करने वाले प्रत्येक बच्चे के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिस बच्चे के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण होगा वह बच्चा स्वयं अपने द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल करेगा।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य शालू गुप्ता ने बच्चों को गुरुकुलम की गतिविधियों के बारे में बता कर जागरूक किया। इस मौके पर  गुरुकुलम प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *