निलंबित आईएएस अभिषेक सिंह ने अंतत: दिया इस्तीफा
BREAKING Firstbyte update उत्तर प्रदेश

निलंबित आईएएस अभिषेक सिंह ने अंतत: दिया इस्तीफा

Oct 4, 2023
Spread the love

आठ माह से निलंबित आईएएस अभिषेक सिंह ने अंतत इस्तीफा दे दिया। अभिषेक सिंह के इस्तीफे के बाद यह कयास लगाये जा रहे हैं कि वह जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। इसकी एक बड़ी वजह उनके द्वारा जौनपुर में कराया गया गणेशोत्सव का भव्य आयोजन भी माना जा रहा है। आयोजन का शुभारंभ भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से कराया गया था।

दरअसल, आईएएस अभिषेक सिंह फरवरी 2023 से ही निलंबित चल रहे थे। उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल बांदा की डीएम हैं। अभिषेक को 2015 में तीन साल के लिए दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। 2018 में प्रतिनियुक्ति की समय सीमा को दो बार बढ़ाया गया। 30 जून 2022 को उन्हें यूपी कैडर भेज दिया गया। यूपी में आने के बाद काफी समय तक वह छुट्टी पर रहे और कहीं भी ज्वाइनिंग नहीं की। नियुक्ति विभाग ने पूछा भी लेकिन बताया जाता है कि अभिषेक सिंह ने इसका कोई जवाब नियुक्ति विभाग को नहीं दिया।

वर्ष 2022 में वह उस वक्त भी चर्चा में आये थे जब उन्होंने बतौर प्रेक्षक कार के आगे फोटो खिंचवा कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। निर्वाचन आय़ोग ने इसे उचित आचरण न पाते हुए 18 नवम्बर 2022 को प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था। दरअसल, अभिषेक सिंह को नवंबर माह में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रेक्षकों की सूची में शामिल किया था।

वहीं अभिषेक की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल अखिलेश सरकार में उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ 2013 में बड़ी कार्यवाही की थी। इससे उत्पन्न विवाद को देखते हुए अखिलेश सरकार ने दुर्गा को निलंबित कर दिया था। आईएएस एसोसिएशन ने भी इस निलंबन पर अपनी नाराजगी जताई थी।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *